तुलसी प्रसाद बोकारो (झारखंड) संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में संगठनात्मक बैठकें; नारी शक्ति वंदन अधिनियम में पिछड़ी जाति की महिलाओं की भागीदारी का मुद्दा रहेगा प्रमुख
झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रहा है। राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू 25 से 27 जुलाई तक कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और सरायकेला-खरसावां जिले का दौरा करेंगे। प्रवास के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे।
बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत पिछड़ी जाति की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
पूर्वी सिंहभूम में जिलाध्यक्ष शम्भुनाथ चौधरी, पश्चिमी सिंहभूम में पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशिकांत ठाकुर तथा सरायकेला-खरसावां में जिलाध्यक्ष बैजु कुमार के नेतृत्व में बैठकों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस दौरे से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।
