रिपोर्ट – शकील अहमद, बिजनौर।
बिजनौर के थाना शिवाला कला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम नजरपुर मंडियों के पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना शिवाला कला क्षेत्र के ग्राम नजरपुर मंडियों के पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना शिवाला कला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
