रिपोर्ट – हैदर खान
पीलीभीत/ पूरनपुर में सपा नेता व सीआरपीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर अशोक राजा ने पूरनपुर के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर उन्होंने पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सपा नेता व सीआरपीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर अशोक राजा ने पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। वहीं पत्रकारों के साथ वन-टू-वन व प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूरनपुर में पूर्व सीआरपीएप इंस्पेक्टर व समाजवादी पार्टी नेता अशोक राजा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सपा की नीतियों का प्रचार करना, जनसमस्याएं उठाना और अपनी पार्टी की राजनीतिक जमीन मजबूत करना रहा। यहां उन्होंने ऐलानिया कहा कि विधायक बनने पर वह एक वर्ष की तनख्वाह और जीवन भर तनख्वाह या पेंशन का 25 प्रतिशत समाज सेवा के लिए ट्रस्ट को देते रहेंगे। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में सपा नेता अशोक राजा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। नगर के एक होटल में शनिवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सपा नेता एवं सेवानिवृत्त सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अशोक राजा ने प्रेस वार्ता की। कुछ दिन पूर्व ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अशोक राजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विकास नहीं, बल्कि विनाश की राजनीति कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्होंने पहले भाजपा छोड़ी। फिर बसपा छोड़कर लोकतंत्र की रक्षा करने वाली पार्टी सपा का दामन थामा है। तत्पश्चात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सपा नेता अशोक राजा ने पत्रकारों को सम्मानित किया। जिसमें प्रमुख रूप से सर्वेश मिश्रा, अनूप शुक्ला, शादाब अली, शैलेंद्र शर्मा, अहमद मियां खान, हैदर खान, नाजिम खान, अकील अहमद, सौरभ पांडेय व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
