रिपोर्ट इंद्रजीत बैनर्जी
प्रयागराज/ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 6 जुलाई को प्रयागराज दौरे पर आएंगे। सीएम योगी जनपद में यमुना किनारे कालीघाट पर नवनिर्मित प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम प्रयागराज ने एक करोड़ की लागत से प्रेरणास्थल का निर्माण कराया है। प्रेरणा स्थल में तीन महापुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और राम मंदिर के अगुआ रहे अशोक सिंघल की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रेरणास्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी के मुताबिक संगम नगरी प्रयागराज एक धार्मिक और सांस्कृतिक शहर है। यह आंदोलन की भी भूमि रही है। प्रेरणा स्थल में तीन महान विभूतियों की प्रतिमा स्थापित की गई है। पहली प्रतिमा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की है। जिनका जीवन राष्ट्र की एकता और एकात्मकता के लिए समर्पित रहा है। दूसरी प्रतिमा देश में सुशासन का राज लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की है। उन्होंने भारत के बुनियादी विकास को आगे बढ़ाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जन संघ का विलय जनता पार्टी में किया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्र प्रथम है। जबकि तीसरी प्रतिमा राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे अशोक सिंघल की है। अशोक सिंघल ने जीवन पर्यंत राम मंदिर के लिए संघर्ष किया और राम मंदिर आंदोलन को आगे बढ़ने का काम किया। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति वेद विद्यालय को दान कर समाज में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मेयर उमेश और गणेश केसरवानी ने कहा है कि प्रेरणा स्तर पर लगाई गई तीनों महापुरुषों की प्रतिमाएं आने वाली पीढियां को भी प्रेरणा देने का काम करेंगी। यह लोगों को राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ने और राष्ट्रीय एकता वह एकात्मकता की भावना से जोड़ने का काम करेंगी। यहां आने वाले लोगों को अपनी संस्कृति, परंपरा और मान्यता के प्रति प्रतिबद्ध करने का काम करेगी। उनके मुताबिक प्रेरणा पार्क का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ 6 जुलाई को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर करने के लिए आ रहे हैं।मेयर उमेश और गणेश केसरवानी के मुताबिक यह सिर्फ प्रेरणास्थल नहीं रहेगा। बल्कि यह एक पर्यटक स्थल भी बनेगा। यहां पर आने वाले पर्यटकों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। उनके मुताबिक प्रेरणास्थल को महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ ही मुंबई की जुहू चौपाटी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। जिससे बहुत बड़ा पर्यटन का केंद्र बनेगा। बाइट — उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, मेयर, नगर निगम प्रयागराज
