मशहूर इस्लामिक स्कॉलर Mufti Salman Azhari ने हुज़ूर रफीक़े मिल्लत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों हस्तियों के बीच उम्मत की बेहतरी, शिक्षा, सामाजिक एकता और दीन की ख़िदमत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मुफ्ती सलमान अज़हरी ने हुज़ूर रफीक़े मिल्लत की ख़िदमत में हाज़िर होकर उनका हालचाल जाना और दुआओं का तलबगार रहे। दोनों के बीच मौजूदा सामाजिक हालात, युवाओं की तालीम व तरबियत तथा कौम की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी इस मुलाकात को अहम बताते हुए कहा कि उलेमा-ए-किराम की ऐसी मुलाकातें समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करती हैं और लोगों को एकता व भाईचारे की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जहां देश में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ भी की गई।
