मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिला पीलीभीत के ज़िला संयोजक सैय्यद आरिफ अली के नेतृत्व में शाहजी मियां के उर्स के मौके पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत।_
_पीलीभीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) की ओर से अक्सर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विशेष रूप से भीषण गर्मी, त्योहारों या मेलों के अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में आम जनता के लिए ठंडे शरबत का वितरण किया जाता है। आज दिनांक 21 मई 2026 को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से शरबत का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिला पीलीभीत के ज़िला संयोजक सैय्यद आरिफ अली के नेतृत्व में शाहजी मियां के उर्स के मौके पर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। उक्त कार्यक्रम में ज़िले में बाहर से आए सैय्यद अहमद दानिश तिरम जी पदाधिकारी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, सैय्यद अमजद अली ज़िला सहसंयोजक, कारी नईम खान नगर संयोजक, इसराइल मंसूरी नगर सहसंयोजक, हसन मंसूरी मंडल संयोजक, वाहिद खान मंडल सह संयोजक, शोएब खान विधानसभा संयोजक, फरजान शाह विधानसभा सह संयोजक, साजिद अली, उवैस खान, शादाब खान, सुलेमान खान, साहिल अली, फरदीन अली, फैजान, शाहबाज, सोहिल, अरमान, बिलाल, मुजीब, फिरोज खान, तस्लीम सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे।_
रिपोर्ट – हैदर खान / ब्यूरोचीफ पीलीभीत*_
