बरेली हाईवे पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ईको कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ईको सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो व्यक्तियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया। एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन अपने साथ घर ले गए।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन अब मार्ग पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
