प्रशासन गांव की ओर, अभियान के तहत कलेक्टर ने रामपुर कलां, जलालगढ़, बामसौली, में की जनसुनवाई।
(1) कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर मूलभूत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश।
(2) रामपुर कलां की अधूरी पड़ी नल – जल योजना का काम पूरा करें, ठेकेदार नहीं तो होंगे BLACK लिस्टेड।
(3) रामपुर कलां में आयोजित जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा पानी,400/500 रूपए प्रति माह देकर खरीदना कर पीना पड़ रहा।
(4) रामपुर कलां में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर समाजसेवी, पत्रकार, ओर सरपंच सहित ग्रामवासियों ने जनसमस्याओं को लेकर दस बिन्दु ज्ञापन सौंपा। तो कलेक्टर ने पड़ कर ज्ञापन एसडीएम महोदया को पकड़ाया कहा मुझे भेज देना।
एंकर- सवलगढ मुरैना 11मई 2026 / कलेक्टर मुरैना लोकेश कुमार जांगिड़ ने सोमवार को सबलगढ़ विकासखंड के अन्तर्गत सेक्टर रामपुर कलां, क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में रामपुर कलां, जलालगढ़, बामसौली में पहुंच कर जनसुनवाई चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों जनों से सीधे संवाद कर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को जाना तदोपरांत उपस्थित विभागों के अधिकारियों को निदान के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख समस्याओं में, पेयजल उपलब्ध कराने हेतु, विद्युत, खाद्यान्न वितरण, श्मशान स्थल बनाने, हेतु एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के त्वरित निराकरण कराने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। मगर उन्होंने अपने राजस्व विभाग से जुड़े मेन समस्या गांव की आवादी क्षेत्र घोषित करने, शासन की नीति तहत गांव को स्वामित्व योजना में शामिल कर घरों का मालिकाना हक अधिकार दिया जाने के सम्बन्ध में कुछ नहीं कहां, इससे ग्रामीण जनों में रोष देखा गया।
ओर रामपुर कलां में विभिन्न विधालयों में अध्यनरत छात्र, छात्रोंओ को खेल मैदान उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में कोई विशेष कार्यवाही नहीं की।
कलेक्टर महोदय ने, ग्राम पंचायत जलालगढ़, में विकास, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया किया। मगर रामपुर कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात का कोई जायजा नहीं लिया। ओर ग्राम पंचायत बामसौली में पेयजल एवं विद्युत वितरण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। ठीक इसी प्रकार, ग्राम पंचायत रामपुर कलां में आधारभूत अधोसंरचना विकास कार्यों की औपचारिक समीक्षा की। ओर रोजीकीखोई में निर्माणाधीन तालाब कार्य का मौका पर पहुंच कर अवलोकन किया। तत्पश्चात कलेक्टर महोदय मुरैना ने अपने भ्रमण दौरान प्राप्त सभी जन समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों करने के निर्देश दिए। अब देखना यह है कि कलेक्टर महोदय के आदेश, निर्देश के पालन में कितने काम का उचित समाधान होता है। देखें यह रिपोर्ट संवाददाता भूपेंद्र चतुर्वेदी
संवाददाता भूपेंद्र चतुर्वेदी
