बिजनौर: नूरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौकी निकट नकब लगा कर घर के बरामदे में सो रहे परिवार के घर से नकदी और जेवरात चोरी
बिजनौर (उत्तर प्रदेश):
जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतपुर बिलौच में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है।
बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दौलतपुर बिलौच निवासी अब्दुल कादिर पुत्र खलील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई 2026 की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब उनकी आँख खुली, तो उन्होंने देखा कि बरामदे से सटे दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
लाखों की चोरी की आशंका
पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दोनों कमरों में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकद रुपए चोरी कर लिए हैं। चोरी हुई वस्तुओं की विस्तृत सूची पीड़ित द्वारा पुलिस को अलग से सौंपी जा रही है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित अब्दुल कादिर ने थाना नूरपुर प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और चोरी गया माल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
