उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जुबानी हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी झूठ की सोनपापड़ी बनाती है. हमने कहा था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ जाएगी. खाना पीना महंगा होगा, ट्रांसपोर्ट महंगा होगा, हवाई यात्रा महंगी होगी.
इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी रहेंगी भी, वे अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी
