ओवरलोडिंग कि आड़ में कोयला चोरी करने का खेल काफी लंबे समय से खदानों में चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर दीपका पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आरोपियों से 215 टन कोयला, 3 ट्रेलर, 1 पेलोडर जब्त किया गया। आरोपियों में कोयला लोडिंग करवाने वाला, ट्रांसपोर्टर, कोयला खरीदने वाला और सभी चालक शामिल हैं।दीपका पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
