उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत 34 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इसी क्रम में एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एम. अरुमोली को एटा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
एम. अरुमोली इससे पहले आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थीं। अब उन्हें एटा की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची में मुरादाबाद, हरदोई, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों में बदलाव किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद एटा जिले में नए जिलाधिकारी के रूप में एम. अरुमोली की तैनाती हुई है। �
एटा को मिली नई जिलाधिकारी, एम. अरुमोली संभालेंगी जिले की कमान।
