ईद-ए-मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जनाब हाफिज ताबिश साहब ने लोगों से अमन और भाईचारे के साथ जुलूस निकालने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि उलमाए इकराम का पूरा अदब और एहतराम करते हुए सभी लोग उनके पीछे चलें और किसी तरह का हुड़दंग न मचाएं। ईद-ए-मीलादुन्नबी दीन का मुबारक काम है, इसलिए इसमें राजनीति से दूर रहकर अमन और सुकून के साथ जुलूस को मुकम्मल किया जाए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जुलूस में अनुशासन और सादगी बनाए रखें और जुलूस के बाद अपने-अपने घरों को शांतिपूर्वक वापस लौटें।
उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मीलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए कहा—
“सरकार की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा।”
ईद-ए-मीलादुन्नबी के जुलूस को लेकर हाफिज ताबिश साहब की अपील
उलमाए इकराम का अदब-एहतराम करें, हुड़दंग से बचें
दीन के काम में राजनीति न करें: हाफिज ताबिश
अमन-सुकून और सादगी के साथ जुलूस निकालने की अपील
जुलूस के बाद सादगी के साथ घर लौटें: हाफिज ताबिश
सभी को ईद-ए-मीलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद
