हाथरस | पुरदिलनगर
हाथरस जिले के पुरदिलनगर में उर्स-ए-चेहल्लुम बड़े ही अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स की सरपरस्ती हज़रत सैय्यद नजीब मियां कादरी बरकाती साहब, मारहरा शरीफ ने फरमाई।
कार्यक्रम का आगाज़ खलीफा-ए-रफीक-ए-मिल्लत हज़रत मौलाना चांद मियां कादरी बरकाती साहब ने फीता काटकर किया। इसके बाद उलमा-ए-किराम ने तकरीर के जरिए लोगों को दीन और नेक रास्ते पर चलने की हिदायत दी।
इस मौके पर सैय्यद अब्दुर रब साहब और सैय्यद अनस हुसैन वास्ती ने भी तकरीर फरमाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। इसके अलावा कई उलमा-ए-किराम और शोरा-ए-किराम भी तशरीफ लाए और अपनी तकरीर व कलाम से महफिल को रोशन किया।
उर्स के दौरान माहौल पूरी तरह रूहानी और अकीदत से सराबोर नजर आया। आखिर में मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-ओ-अमान और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई।
