भारत की जनगणना 2027
जनपद एटा के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत दिनांक 07 मई से प्रारंभ स्वगणना कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
यह कार्यक्रम देश की सटीक एवं प्रभावी जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतः आप सभी मीडिया बंधु स्वयं की स्वगणना कर आमजन को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने में सहयोग प्रदान करें।
आपकी सहभागिता एवं सकारात्मक सहयोग से यह राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम अधिक प्रभावी एवं सफल बनाया जा सकेगा।
