नया भारत नई सोच

October 31, 2026

एटा: अवागढ़ थाने में SSP डॉ. इलामारन ने की जलेसर सर्किल के थानों की समीक्षा

IMG-20260509-WA0002

दिनांक 08.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा थाना अवागढ़ पर जलेसर सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, एनबीडब्ल्यू के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई–समन, निरोधात्मक कार्यवाही, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केन्द्र, माल निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। विवेचकों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, जनता से शालीन व्यवहार करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह सहित थाना प्रभारी व विवेचकगण उपस्थित रहे।