फर्रुखाबाद के रेलवे रोड स्थित मोहन पैलेस में एक्शन-टेसा द्वारा भव्य “कारपेंटर्स मेगा मीट” का आयोजन किया गया। देश की अग्रणी इंजीनियर्ड पैनल निर्माता कंपनी एक्शन-टेसा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से कारपेंटर्स के हुनर, मेहनत और योगदान को सम्मान दिया।
कार्यक्रम में डी.जी.एम श्री अमिताभ घोशाल, ब्रांच मैनेजर श्री शांतनु प्रताप सिंह, ईस्ट यूपी मार्केटिंग टीम एवं डिस्ट्रीब्यूटर विजय मिश्रा (त्रिमूर्ति इंटरप्राइजेज) ने सभी कारपेंटर्स भाई
का स्वागत किया।
‘टेसा सलाम’ पहल के जरिए कारपेंटर्स को नई तकनीकों और आधुनिक डिज़ाइन की जानकारी देने के साथ उनकी कारीगरी को पहचान दिलाने का प्रयास किया गया। वहीं कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से कारपेंटर्स को उद्योग की रीढ़ बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
