नया भारत नई सोच

June 17, 2026

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत सुल्तानपुर और बागर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का लोकार्पण

IMG-20260508-WA0003

आज दिनांक 08-05-26 को ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना द्वारा निर्मित हाट बाजार, ग्राम पंचायत बांगर में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना द्वारा निर्मित पंचायत पुस्तकालय एवं केंद्र वित्त आयोग द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय का कायाकल्प तथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान द्वारा निर्मित पंचायत लर्निंग सेंटर एवं जन सेवा केंद्र का लोकार्पण माननीय विधायक श्री बाबूराम पासवान जी एवं विभाग प्रमुख प्रतिनिधि श्री अपूर्व सिंह ji द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में आदरणीय खंड विकास अधिकारी महोदय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा भी प्रतिभा किया गया। ग्राम वासियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया साथ ही वर्तमान में स्व जनगणना के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। उक्त दोनों कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सुल्तानपुर की ग्राम प्रधान  श्रीमती जगवत्ता देवी, ग्राम पंचायत बागर की ग्राम प्रधान श्रीमती मुन्नी देवी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री अवनीश गंगवार, ग्राम पंचायत अधिकारी श्री अतुल गंगवार, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कुमार वर्मा, मंडल संयोजक रामराखन शर्मा, गन्ना समिति डायरेक्टर श्री नितिन दिक्षित, ग्राम पंचायत बंजरिया के ग्राम प्रधान श्री गुरुदेव सिंह, एवं अन्य गणमान्य न लोग उपस्थित रहे।_

_*रिपोर्ट – हैदर खान / ब्यूरोचीफ पीलीभीत*_