ब्रेकिंग न्यूज़ | फिरोजाबाद
फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने जनपदवासियों से महत्वपूर्ण अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि 7 मई से 21 मई तक चलने वाली स्व-जनगणना प्रक्रिया में सभी नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें।
डीएम संतोष शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्व-जनगणना अभियान का उद्देश्य नागरिकों की सही और अद्यतन जानकारी एकत्र करना है, जिससे सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि लोग निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर परिवार एवं व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। साथ ही आमजन से यह भी आग्रह किया गया है कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जनगणना में दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी कार्यों के लिए किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि 21 मई से पहले स्व-जनगणना प्रक्रिया पूरी कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
