नया भारत नई सोच

June 17, 2026

फिरोजाबाद में करंट से भैंस के बच्चे की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही

IMG_20260507_120230

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

फिरोजाबाद में करंट से भैंस के बच्चे की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर
खबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से है, जहां तहसील जसराना के गांव कोंडरा में करंट लगने से एक भैंस का बच्चा मौत का शिकार हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गांव कोंडरा निवासी ऐसीन पुत्र मुन्ना खां की भैंस घर के पास बंधी हुई थी। तभी अचानक पास में लगे लट्ठे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में भैंस और उसका बच्चा आ गए। हादसे में भैंस के बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भैंस भी करंट लगने से घायल हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही का नतीजा है। लोगों का कहना है कि अगर उस समय वहां कोई इंसान मौजूद होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गांव में बिजली लाइनों और खंभों की जांच कराने की मांग भी उठाई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बेजुबान जानवरों और लोगों की जान खतरे में पड़ती रहेगी?

आमिर खान