नया भारत नई सोच

June 17, 2026

प्रधानों ने भरी हुंकार: कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर नूरपुर से बिजनौर कलेक्ट्रेट कूच

IMG-20260507-WA0001

जनपद बिजनौर के नूरपुर ब्लॉक परिसर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सचिन मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम प्रधान एकत्रित हुए। ग्राम प्रधानों ने 26 मई को समाप्त हो रहे अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजनौर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।
ब्लॉक अध्यक्ष सचिन मलिक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पंचायत चुनाव अगले एक वर्ष तक होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में यदि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है, तो गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों की मांग है कि जब तक नए चुनाव नहीं हो जाते, तब तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।
उन्होंने बताया कि पूरे जनपद के प्रधान बिजनौर कलेक्ट्रेट पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी बिजनौर को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रधानों का कहना है कि गांवों में चल रहे विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए कार्यकाल बढ़ाना जरूरी है।
इस दौरान नूरपुर ब्लॉक से सैकड़ों ग्राम प्रधान एकजुट होकर बिजनौर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।
बाइट:सचिन मलिक ब्लाक अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन नूरपुर
बाइट:ग्राम प्रधान पुत्र आफताब आलम

रिपोर्टर शकील अहमद चांदपुर बिजनौर