गीता रानी विश्वकर्मा का बड़ा बयान: महिला आरक्षण 33% से बढ़ाकर 40% करने की मांग

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता रानी विश्वकर्मा आज प्रयागराज में महिला आरक्षण बिल एवं अन्य मुद्दों पर जमकर बरसी। अपने दो दिवसीय प्रयागराज प्रवास के दौरान वह उन्होंने प्रयागराज में महिला आरक्षण से संबंधित सरकार की चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शिरकत करने आई थी। इस दौरान खास बातचीत में उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया की जब देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने स्वयं भी महिलाओं के अधिकारों के विषय में गहन चिंतन किया था और उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया था कि आगे चलकर राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान होगा तब भी उन्होंने कभी भी महिलाओं के लिए संसद से लेकर नगर निगम के चुनाव तक किसी भी जगह पर महिलाओं के लिए कोई आरक्षण या स्थाई सीटों की मांग के विषय में कोई बिल प्रस्तुत नहीं किया था आज हमारे देश में 30 सालों के बाद महिला आरक्षण बिल के माध्यम से देश की राजनीति में महिलाओं को 33% का आरक्षण दिया जा रहा है जो अपने आप में काफी है लेकिन आगे आने वाले समय में यह प्रतिशत 33 से बड़ा कर 40% तक कर दिया जाना चाहिए ताकि अगर महिलाओं को देश की आधी आबादी कहीं जा रही है तो कम से कम 40% की राजनीति में हिस्सेदारी होना जरूरी है ताकि महिलाओं के अधिकारों और उनके विकास के लिए की जाने वाली कार्यों को सुनिश्चित और व्यवस्थित तरीके से कराया जा सके इस पर संसद से लेकर देश के किसी भी सदन चाहे वह नगर पालिका हो या पंचायत हो या फिर विधानसभा या सांसद हर जगह पर गहन विचार विमर्श हो सके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का चिंतन करते हुए महिलाओं के अधिकारों के विषय में जाना और आज हमें 33% की राजनीतिक अधिकारों में अपनी भागीदारी देने का अवसर मिला है जिसके लिए उनको धन्यवाद है। साथी उन्होंने यह मांग भी रखी कि महिला आरक्षण बिल को आगामी 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के मध्य नजर तुरंत लागू कर देना चाहिए और 2027 चुनाव में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 33% सीटों का आरक्षण भी कर देना चाहिए ताकि सभी पार्टियों के बीच एक उदाहरण स्थिर हो जाए और सभी पार्टियों जैसे एकमत होकर इस बिल को पास की है वैसे ही 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में 33% महिलाएं अपना राजनीतिक दबदबा दिखा सके।

यूपी में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर सख्त रुख, DGP को पत्र लिखने की तैयारी

उन्होंने आगे भी कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे बर्बरता पूर्ण कार्यों को देखते हुए काफी चिंतन और दर्द हो रहा है जहां पर अंबेडकर नगर से लेकर नोएडा तक महिलाओं के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा जिस प्रकार से बर्बरता पूर्वक मारपीट कर रहे हैं यह कदापि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और जल्द ही राज्य महिला आयोग इस पूरे विषय में डीजीपी उत्तर प्रदेश को खत लिखकर इन पूरे मामलों में शामिल पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगी आज महिलाओं के कानूनी अधिकारों से संबंधित कई ऐसे मामले हैं जिनको उत्तर प्रदेश के डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस द्वारा थानों में ना तो मुकदमे लिखा जा रहे हैं और ना ही महिलाओं को मदद मिल पा रही है ऐसे सभी मामलों में कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग पूरी तरीके से तत्पर है और ऐसे मामलों का संज्ञान लेते हुए पहले मामले की सत्यता की जांच करने के बाद ही उनके खिलाफ सरकार से अपील करते हुए महिलाओं की सहायता हेतु कानूनी कार्यवाही करने की व्यवस्था करने का काम किया जाएगा साथ ही ऐसे मामले जहां पर महिलाएं अपने अधिकारों को गलत तरीके से उपयोग करने की कोशिश कर रही है कि भी जांच करने का काम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग करेगी और अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने वाले ऐसी महिलाओं को भी सजा दिलाने का काम किया जाएगा ताकि इन लोगों के कारण वह महिलाएं जिनको सच में हमारी आवश्यकता है और जिनको कानूनी सहायता की जरूरत है को उचित तरीके से मदद मिलती रहे और न्याय सभी को समुचित और सही तरीके से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *