उत्तर प्रदेश में मलिन बस्तियों में आग के बाद सरकार अलर्ट, शुरू हुआ जागरूकता अभियान

रिपोर्ट इंद्रजीत बनर्जी

उत्तर प्रदेश की राजधानी दिल्ली लखनऊ एवं नोएडा में मलिन बस्तियों में आग लगने की वजह से जहां लाखों का नुकसान हुआ है वहीं पर सरकार इस पूरी घटना को लेकर अब गहन चिंतन में आ गई है और इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए अब पूरे उत्तर प्रदेश में अग्निशमन विभाग के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज प्रयागराज में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रयागराज के चार मलिन बस्तियों में अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया इस पूरे कार्यक्रम के तहत न केवल उन्होंने बस्ती में रहने वाले लोगों को आग लगने के कारण और लगने के बाद बचाव के तरीके पर जानकारी दी बल्कि मलिन बस्तियों का निरीक्षण कर वहां इकट्ठा हो रहे ऐसी वस्तुएं जिनके कारण और अधिक भयावह हो सकता है, का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

अग्निशमन विभाग ने बताए आग लगने के कारण और बचाव के उपाय

इस अवसर पर प्रयागराज के प्रभारी निरीक्षक अग्निशमन आर के चौरसिया ने बताया कि लगातार दो दिनों में हुए दो बड़े हादसे में कई लोग हताहत हुए हैं और लाखों करोड़ों का सामान जल के राख हो गया है जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार से उन्हें दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं और उसी क्रम में आज से पूरे सप्ताह भर उनके एवं उनके टीम द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में बसे मलिन बस्तियों का निरीक्षण एवं आग लगने के कर्म और उनसे बचाव के तरीकों के साथ-साथ आग लगने के बाद किस प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए इस विषय पर भी जानकारी देने का कार्य किया जाएगा तथा जगह-जगह पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा सप्ताह के अंतिम पदों पर सभी मालिन बस्तियों में निरीक्षण अधिकारी किया जाएगा तथा जो लोग ऐसी वस्तुओं का संग्रह का काम करते हैं जो की आग लगने के कारण होते हैं उनको दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे उन्होंने यह भी बताया कि आगे यह भी तैयारी की जा रही है कि यदि कोई व्यक्ति बार-बार समझाने और दिशा निर्देश देने के बावजूद भी ऐसी वस्तुओं का संग्रह मलिन बस्ती क्षेत्र में कर रहा है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *